Synonyms Words in Hindi (पर्यायवाची शब्द) – हिंदी व्याकरण

आज के इस लेख में आप हिंदी व्याकरण के एक महत्वपूर्ण चैप्टर Synonyms Words in Hindi (पर्यायवाची शब्द) के बारे में पढ़ सकते हैं। हमने अपने पिछले Hindi Grammar के लेख में अनेकार्थी शब्द के बारे में पढ़े थे।

इस लेख में आप (Synonyms Words) पर्यायवाची शब्द किसे कहते है, पर्यायवाची शब्द का अर्थ, इसका परिभाषा और ढ़ेर सारा उदाहरण इत्यादि पढ़ सकते हैं आप।

Synonyms Words in Hindi

आप इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद कमेंट के माध्यम से हमें यह जरूर बताये की आपको आज का यह लेख पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd in Hindi) कैसा लगा।

Synonyms Words in Hindi (पर्यायवाची शब्द) – हिंदी व्याकरण
Synonyms Words in Hindi (पर्यायवाची शब्द) – हिंदी व्याकरण

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं | Paryayvachi Shabd in Hindi Grammar

पर्यायवाची शब्द का परिभाषा:– अर्थ की समानता वाले शब्दों को ‘पर्यायवाची शब्द’ कहते हैं। पर्यायवाची शब्द को ‘समानार्थक शब्द’ या ‘प्रतिशब्द’ भी कहते हैं।

पर्यायवाची शब्दों के अर्थ में समानता रहते हुए भी इनके प्रयोग एक ही तरह के नहीं होते हैं।

उदाहरण:➦

Synonyms Words in Hindi – पर्यायवाची शब्द इन हिंदी

प्रकाश➦ ज्योति, दुति, प्रभा, आभा, रोशनी।

किरण➦ अंशु, कर, रशिम।

फूल➦ पुष्प, सुमन, प्रसून, कुसुम।

बाण➦ तीर, सर, नाराच, इषु, आशुग।

बिजली➦ विधुत, दामिनी, चपला, चंचला, तड़ित।

पर्वत➦ गिरि, शैल, पहाड़, नग, भूधर।

पार्वती➦ उमा, गौरी, शिवा, भवानी, रुद्राणी, आर्या।

पुत्र➦ तनय, सूत, बेटा, लड़का, आत्मज।

पुत्री➦ तनया, सुता, बेटी, तनुजा।

पृथ्वी➦ भू, भूमि, धरती, धरा, धरित्री, मेदिनी, वसुधा, वसुन्धरा।

नदी➦ सरिता, निमंगा, निर्झरिणी।

नारी➦ स्री, महिला, कामिनी, रमणी, बाला, ललना, अंगना।

नाव➦ नैया, नौका, तरणी, तरी।

पति➦ स्वामी, आर्यपुत्र, वल्ल्भ, भर्ता।

पत्नी➦ दारा, गृहिणी, वधू, तिय, वामा।

दुर्गा➦ चण्डिका, अजा, भवानी, कालिका।

देवता➦ सुर, देव, अमर, बिवुध, त्रिदश, निर्जर।

स्वर्ग➦ नाक, देवलोक, बैकुण्ठ, स्वः।

मनुष्य➦ आदमी, मनुज, मनुष।

इच्छा➦ आकांक्षा, अभिलाषा, चाह, वांछा।

Paryayvachi Shabd Hindi में 

जंगल➦ वन, अरण्य, विपिन, कानन, अटवी।

तालाब➦ सरोवर, सर, पुष्कर, तड़ाग।

दास➦ सेवक, नौकर, अनुचर, चाकर।

चिड़िया➦ पक्षी, खग, अण्डज, द्विज, विहग, विहंग।

जल➦ उदक, पानी, नीर, पय, रस, पानीय, तोय।

गंगा➦ देवनदी, भागीरथी, विष्णुपदी, जाह्ववी, त्रिपथगा।

घर➦ गृह, सदन, भवन, आलय, निकेतन, कुटीर।

घोड़ा➦ अश्व, हय, तुरंग, घोटक, बाजि।

चतुर➦ निपुण, चालाक, होशियार, प्रवीण।

चन्द्रमा➦ चाँद, चंद्र, हिमांशु, द्विजराज, शशि, राकेश, सोम।

कामदेव➦ अनंग, मदन, काम, रतिपति, मनोज, मन्मथ।

गणेश➦ लम्बोदर, गजवदन, विनायक, गणपति, गौरीसुत।

इन्द्र➦ सुरपति, देवेंद्र, महेंद्र, देवराज, देवेश।

कपड़ा➦ वस्त्र, पट, वसन, चीर, अम्बर।

कमल➦ पंकज, सरोज, राजीव, तामरस।

अगिन➦ आग, पावक, दहन, ज्वाला, अनल।

अमृत➦ पीयूष, सुधा, अमिय।

असुर➦ दानव, दनुज, राक्षस, निशाचर, दैत्य।

आँख➦ नेत्र, लोचन, नयन, चक्षु, दृग।

आकाश➦ व्योम, गगन, नभ, अम्बर, अंतरिक्ष, आसमान, शून्य।

Paryayvachi Shabd in Hindi for Class 5th, 6th, 7th, 8th

सोना➦ कनक, स्वर्ण, कंचन, हेम, हाटक।

सूर्य➦ दिवाकर, रवि, दिनकर, भास्कर, आदित्य, भानु, अर्क।

हवा➦ वायु, समीर, अनिल, पवमान, पवन।

हाथी➦ गज, मतंग, हस्ती, करी, दन्ती, वारण, द्वीप।

विष्णु➦ अच्युत, केशव, नारायण, हरि, जनार्दन, माधव।

शरीर➦ देह, वदन, तन, काय, गात्र, काया।

समुन्द्र➦ सागर, जलधि, वारिधि, उदधि, पयोधि, सिंधु।

सरस्वती➦ शारदा, भारती, गिरा, वागीश्वरी, वीणापाणि, वाणी।

सुन्दर➦ रम्य, रमणीय, मनोहर, चारु, रुचिर।

ख़ुशी➦ आनंद, प्रसन्नता, हर्ष।

शक्ति➦ बल, ताकत, पराक्रम, पौरुष।

रात➦ रात्रि, निशा, रैन, रजनी, विभाकारी, तमी।

राजा➦ महीप, सम्राट, नृप, भूप, नरेश।

लक्ष्मी➦ कमला, रमा, श्री, इन्दिरा।

भौंरा➦ भ्र्मर, मधुकर, भँवरा, अलि, चंचरीक।

यमराज➦ धर्मराज, मृत्युदेव, परेतराट।

मिठास➦ मधुरता, माधुर्य, मीठापन।

बराबर➦ सम, समान, तुल्य।

साफ➦ निर्मल, स्वच्छ, विमल, शुद्ध।

अंतिम विचार – Final Thoughts

आज के इस हिंदी व्याकरण के लेख में आपने Synonyms Words in Hindi (पर्यायवाची शब्द) के बारे में पढ़ा। जिसमे आपने इसका परिभाषा और ढ़ेर सारा उदाहरण आदि के बारे में पढ़ा।

मित्रों, मुझे विस्वास है की आपको आज का यह लेख Paryayvachi Shabd in Hindi (पर्यायवाची शब्द) जरूर अच्छा लगा होगा। आप इसे अपने मित्रों के साथ भी शेयर जरूर करे।

Share With Your Friends

Leave a Comment