Ling Gender in Hindi | लिंग किसे कहते हैं एवं पुंल्लिंग और स्त्रीलिंग शब्दों की पहचान की जानकारी

आज के इस लेख में Hindi Grammar का एक महत्वपूर्ण टॉपिक लिंग Ling Gender के बारे में बताया गया हैं। जिसमे आप लिंग किसे कहते हैं और लिंग की परिभाषा क्या होती हैं इसके बारे में पढ़ सकते है और साथ ही में स्त्रीलिंग और पुंल्लिंग शब्दों की पहचान कैसे कर सकते हैं Ling Gender in Hindi बारे में भी जानकारी अच्छे से दिया गया हैं इसे भी आप पढ़ सकते हैं।

Ling Gender in Hindi | लिंग किसे कहते हैं एवं पुंल्लिंग और स्त्रीलिंग शब्दों की पहचान की जानकारी
Ling Gender in Hindi | लिंग किसे कहते हैं एवं पुंल्लिंग और स्त्रीलिंग शब्दों की पहचान की जानकारी

Ling Gender in Hindi | Gender Kya Hai in Hindi | Ling Kise Kahate Hain

Gender (लिंग) – संज्ञा, सर्वनाम या क्रिया के जिस रूप से व्यक्ति, वस्तु और भाव की जाति का बोध हो, उसे हिंदी व्याकरण में ‘लिंग’ कहा जाता है।

Ling Ke Bhed – लिंग के भेद

जाति के आधार पर हिंदी व्याकरण में लिंग के दो भेद होते हैं –

  • 1 . पुंल्लिंग – जिस ‘संज्ञा’-शब्द से ‘पुरुष-जाति’ का बोध होता है, उसे पुंल्लिंग कहा जाता हैं।

जैसे ➦ लड़का, दास, राजा, शेर इत्यादि।

  • 2 . स्त्रीलिंग – जिस ‘संज्ञा’-शब्द से ‘स्त्री-जाति’ का बोध होता है, उसे स्त्रीलिंग कहा जाता हैं।

जैसे ➦ लड़की, दासी, रानी, शेरनी इत्यादि।

पुंल्लिंग और स्त्रीलिंग शब्दों की पहचान कैसे करते हैं।

  • 1 . पुंल्लिंग शब्दों की पहचान :-

* (क.) जिन ‘संज्ञा’ शब्दों के अंत में ‘अकार’ स्वर आता है, वे प्रायः पुंल्लिंग होते हैं।

जैसे ➦ वन, जंगल, मेज, चित्र, फूल, हाथ, पैर, विभाग, विवाह, समाज, संसार आदि।

#(ख.) जिन ‘संज्ञा’ शब्दों के अंत में ‘आकार’ (ा ) स्वर होता है, वे प्रायः पुंल्लिंग होते है।

जैसे ➦ पहिया, कपड़ा, बक्सा, सिरका, लड़का, नाला, पहनावा, पराठा, हलुआ, मशाला आदि।

#(ग.) जिन शब्दों के अंत में ‘पा’, ‘पन’, ‘त्व’, ‘आव’ प्रत्यय रहे, वे पुंल्लिंग होते हैं।

जैसे ➦ बुढ़ापा, मोटापा, बड़प्पन, छुटपन, देवत्व, महत्व, बहाव, झुकाव आदि।

#(घ.) पर्वतों के नाम पुंल्लिंग होते हैं।

जैसे ➦ हिमालय, विद्ययांचल, गौरीशंकर, मलयाचल आदि।

#(ड़.) देशों के नाम पुंल्लिंग होते हैं।

जैसे ➦ भारत, अमेरिका, वर्मा, रूस, जापान, नेपाल आदि | अपवाद – श्री लंका

#(च.) वर्ष के महीने के नाम पुंल्लिंग होते हैं।

जैसे ➦ मार्च, अप्रैल, फागुन, चैत, वैशाख आदि | अपवाद – जनवरी, फरवरी, मई, जुलाई, अंग्रेजी महीनों के नाम स्त्रीलिंग हैं।

#(छ.) वर्णमाला के नाम अक्षर पुंल्लिंग होते हैं।

जैसे ➦ क, ख, ट, त, प, फ आदि।

#(ज.) सप्ताह के दिनों के नाम पुंल्लिंग होते हैं।

जैसे ➦ सोमवार, मंगलवार, बुधवार आदि।

#(झ.) ग्रहों के नाम पुंल्लिंग होते हैं।

जैसे ➦ सूर्य, चंद्र, शुक्र, शनि, राहु, केतु, मंगल, बुध आदि | अपवाद – पृथ्वी स्त्रीलिंग हैं।

#(ज.) अनाजों के नाम पुंल्लिंग होते हैं।

जैसे ➦ चावल, गेहूँ, जौ, मटर, चना, बाजरा आदि।

अपवाद – मूँग, अरहर, मकई, जुआर, खेसारी, सरसों आदि स्त्रीलिंग हैं।

अंतिम विचार – Final Thoughts

अगर आपको आज का यह लेख Ling Gender in Hindi | लिंग किसे कहते हैं एवं पुंल्लिंग और स्त्रीलिंग शब्दों की पहचान की जानकारी! अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर जरूर करे।

यह भी पढ़े-

Share With Your Friends

Leave a Comment