आज के इस लेख में हिंदी व्याकरण में सबसे प्रसिद्ध टॉपिक Kaal in Hindi काल (Tense) के बारे में बताया गया हैं। हम इस लेख से पहले Hindi Grammar के और भी अच्छे-अच्छे ढ़ेर सारे टॉपिक्स के बारे में पढ़ चुके हैं जैसे की – संज्ञा, विशेषण, क्रिया, संधि, कारक, भाषा, शब्द, वाक्य आदि।
इस लेख में आप (Kaal) काल क्या होता है, काल की परिभाषा और भेद क्या होती हैं आदि इन सभी चीजों के बारे में पढ़ सकते हैं।
Kaal in Hindi – काल की परिभाषा क्या होती हैं हिंदी में | Kaal Kya Hai?
काल (Tense या Kaal ) – क्रिया के संपादन करने में जो समय लगता है, उसे ‘काल’ कहते हैं।
काल का शाब्दिक अर्थ ‘समय होता’ हैं।
Kaal Ke Bhed in Hindi – काल के भेद या प्रकार कितने होते हैं।
हिंदी व्याकरण में काल के 3, तीन भेद होते हैं जो की नीचे लिखे गए हैं –
- Vartman Kaal (वर्तमान काल)✔️
- Bhut Kaal (भूतकाल)✔️
- Bhavishyat Kaal (भविष्यत् काल)✔️
1. Present Tense (वर्तमान काल) –
जिस ‘क्रिया’ का वर्तमान समय में होने का बोध हो, उसे वर्तमान काल की क्रिया कहा जाता है।
जैसे ➦
- वह किताब पढता हैं।✔️
- वह आम खा रही है।✔️
वर्तमान काल के भेद हिंदी में – वर्तमान काल के हिंदी व्याकरण में तीन भेद होते हैं जो की नीचे बताये गए हैं –
- 1. सामान्य वर्तमान – क्रिया का वह रूप, जिससे कार्य का ‘वर्तमान’ में होना समझा जाता है, उसे सामान्य वर्तमान कहा जाता हैं।
जैसे ➦ वह पटना जाता हैं।, वह पढता हैं।, तुम रोते हो।, सीता गाना गाती हैं आदि।
- 2 . तात्कालिक वर्तमान – जिस क्रिया से यह पता चलता है की काम वर्तमान काल में लगातार चल रहा हैं, काम अभी भी पूरा नहीं हुआ है, उसे तात्कालिक वर्तमान कहते हैं।
जैसे ➦ मैं किताब पढ़ रहा हूँ।, हमलोग क्रिकेट खेल रहे हैं।, राम स्कूल जा रहा हैं।, श्याम सो रहा हैं आदि।
- 3 . संदिग्ध वर्तमान – जिस क्रिया से उसके ‘वर्तमान काल’ में होने का संदेह हो, उसे संदिग्ध वर्तमान कहा जाता है।
जैसे ➦ गणेश पढता होगा।, वह घर जाता होगा।, वह बाजार आता होगा।, वह पटना जाता होगा आदि।
2 . Past Tense (भूतकाल) –
जिस क्रिया से काम के समाप्त होने का बोध हो, उसे ‘भूतकाल’ की क्रिया कहते हैं।
जैसे ➦
- मैंने खाया था।✔️
- हमलोग अपना काम कर रहे थे।✔️
भूतकाल के भेद हिंदी में – भूतकाल के हिंदी व्याकरण में पांच भेद होते है जो की नीचे बताये गए हैं –
- 1 . सामान्य भूत – जिससे क्रिया के समाप्त हो जाने का बोध होता है, उसे सामान्य भूतकाल की क्रिया कहते हैं।
जैसे ➦ मोहन स्कूल गया।, वह मेरे पास आया।, राम ने पढ़ा।, उसने पढ़ा था आदि।
- 2 . आसन्न भूत – जिस क्रिया से यह जान पड़े की काम अभी तुरंत खत्म हुआ है, उसे आसन्न भूत की क्रिया कहते हैं।
जैसे ➦ मोनू भागलपुर से आया हैं।, वह ताजमहल देखने गया हैं।, वह गांव से लौटा हैं।, तुम पटना से आये हो आदि।
- 3 . पूर्ण भूत – जिस क्रिया से काम के समाप्त हो जाने का पूरा बोध हो, उसे पूर्ण भूतकाल की क्रिया कहते हैं।
जैसे ➦ संतोष ने खाया था।, महेश पटना जा चूका था।, वह आम खा चूका था।, राम ने रावण को मारा था आदि।
- 4 . अपूर्ण भूत – जिस क्रिया से यह पता चले की काम पहले ही प्रांरम्भ हो गया था और अब तक चल रहा था, उसे अपूर्ण भूतकाल की क्रिया कहते हैं।
जैसे ➦ मैं पढ़ रहा था।, लड़के दौड़ रहे थे।, वह गाना गा रही था।, राम इंतजार कर रहा था आदि।
- 5 . संदिग्ध भूत – जिस क्रिया से यह पता चले की काम ‘भूतकाल’ में ही होने वाला था, पर किसी कारण से नहीं हो सका, उसे संदिग्ध भूतकाल की क्रिया कहते हैं।
जैसे ➦ यदि मैं पढता तो विद्वान बनता।, यदि तुम आते तो मैं घर जाता।, यदि हमलोग यहाँ आते तो वह स्कूल जाता।, यदि पुलिस आता तो चोर भाग जाता आदि।
3 . Future Tense (भविष्यत् काल) –
जिस क्रिया से काम के आगे आने वाले समय में होने का बोध हो, उसे भविष्यत् काल की क्रिया कहते हैं।
जैसे ➦
- मैं काम करूंगा।✔️
- तुम कुछ नहीं करोगे।✔️
भविष्यत् काल के भेद हिंदी में – भविष्यत् काल के हिंदी व्याकरण में दो भेद होते हैं जो की नीचे बताये गए हैं –
- 1 . सामान्य भविष्यत् – जिससे यह पता चले की क्रिया सामान्यतः आगे आने वाले समय से होगी, उसे सामान्य भविष्यत् काल की क्रिया कहते हैं।
जैसे ➦ मैं आपकी मदद करूँगा।, हमलोग काम करेंगे।, मैं कल दिल्ली जाऊँगा।, राम पढ़ेगा आदि।
- 2 . सम्भाव्य भविष्यत् – जिससे आने वाले समय में किसी के होने की संभावना हो, उसे सम्भाव्य भविष्यत् काल की क्रिया खटक हैं।
जैसे – शायद आज शाम में वर्षा हो।, सम्भवतः आज वह आएगा।, शायद आज तुम घर जाओगे।, सम्भवतः आज तुम पटना जाओगे आदि।
अंतिम विचार – Final Thoughts
अगर आपको आज का यह लेख Kaal in Hindi: काल किसे कहते है। काल की परिभाषा, भेद, उदाहरण अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर जरूर करे।
यह भी पढ़े-
- Synonyms Words in Hindi
- Anekarthi Shabd in Hindi Grammar
- Anek Shabdon Ke Liye Ek Shabd
- Sahchar Shabd in Hindi Grammar
- Muhavare in Hindi
- Visheshan Kya Hain
- Vyakaran in Hindi Grammar