Avyay in Hindi – अव्यय किसे कहते हैं। अव्यय के भेद, परिभाषा, उदाहरण

Avyay in Hindi: आज के इस लेख में हिंदी व्याकरण के एक महत्वपूर्ण टॉपिक Avyay (अव्यय) के बारे में बताया गया है जिसमे आप अव्यय (Avyay) क्या होता है, अव्यय के भेद कितने होते हैं और सभी प्रकार अव्यय के उदाहरण आदि के बारे में पढ़ सकते हैं।

Avyay in Hindi - अव्यय किसे कहते हैं। अव्यय के भेद, परिभाषा, उदाहरण
Avyay in Hindi – अव्यय किसे कहते हैं। अव्यय के भेद, परिभाषा, उदाहरण

Avyay Meaning in Hindi Grammar | Avyay Kise Kahate Hain

Avyay (अव्यय) – जिन शब्दों के रूप ‘लिंग’, ‘वचन’ और ‘कारक’ के अनुसार नहीं बदलते हैं, उन्हें ‘अव्यय’ कहा जाता है।

✔️ ‘अव्यय’ को ‘अविकारी शब्द’ भी कहा जाता है।

जैसे ➦ राम धीरे-धीरे जाता है। मैं प्रतिदिन पढता हूँ। तुम अवश्य घर जाओगे आदि।✔️

ऊपर दिए गए वाक्यों में धीरे-धीरे, प्रतिदिन और अवश्य ‘अव्यय’ शब्द हैं। इन शब्दों में ‘लिंग’, ‘वचन’ और ‘कारक’ के कारण कोई परिवर्तन नहीं होता हैं।✔️

Avyay Ke Bhed in Hindi – अव्यय के भेद या प्रकार

हिंदी व्याकरण में अव्यय के 4 भेद होते हैं जो की नीचे लिखे गए हैं –

  • 1 . क्रिया-विशेषण अव्यय
  • 2 . सम्बन्धबोधक अव्यय
  • 3 . समुच्चबोधक अव्यय
  • 4 . विस्मयादिबोधक अव्यय

1 . क्रिया-विशेषण अव्यय ➦

क्रिया की विशेषता बताने वाले अव्यय शब्द को ‘क्रिया-विशेषण अव्यय’ कहा जाता है।

जैसे

वह प्रतिदिन लिखता है।✔️

कुछ खाने को दो।✔️

2 . सम्बन्धबोधक अव्यय ➦

‘सम्बन्धबोधक’ अव्यय ऐसे अविकारी अव्यय शब्दों को कहा जाता हैं, जो ‘संज्ञा’ या ‘सर्वनाम’ के साथ आकर उनका ‘सम्बन्ध’ वाक्य के अन्य शब्दों के साथ बताते हैं।

जैसे

आपके बिना हमारा यहाँ कौन हैं?✔️

घर के अंदर सोये रहना अच्छा नहीं हैं।✔️

अन्य सम्बन्धबोधक – पास, दूर, नीचे, पहले, बाद, समान, विरुद्ध, कारण, अनुकूल, बिना, के साथ, बाहर, प्रतिकूल, अनुसार, प्रति, लिए, हेतु, सिवा, अतिरिक्त, रहित, योग्य आदि।✔️

3 . समुच्चबोधक अव्यय ➦

दो शब्दों या वाक्यांशों को जोड़ने या अलग करने वाले अव्यय शब्द को समुच्चबोधक अव्यय कहा जाता हैं।

जैसे ➦ और, तथा, एवं, परन्तु, किन्तु, मगर, क्युकी, ताकि, कि, तो, इसीलिए आदि।✔️

4 . विस्मयादिबोधक अव्यय ➦

जिन ‘अव्यय’ शब्दों से हर्ष, विषाद, घृणा, आश्चर्य, आदि मन के भावों को प्रकट किया जाता हैं, उन्हें ‘विस्मयादिबोधक अव्यय’ कहा जाता है✔️

जैसे

आह, हाय रे, छि:छि:, अरे, हा, चुप, धत, वाह आदि।✔️

अंतिम विचार – Final Thoughts

अगर आपको आज का यह लेख Avyay in Hindi – अव्यय किसे कहते हैं। अव्यय के भेद, परिभाषा, उदाहरण – उपसर्ग किसे कहते है। उपसर्ग के भेद, परिभाषा, उदाहरण की पूरी जानकारी अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर जरूर करे।

यह भी पढ़े-

Share With Your Friends

Leave a Comment